उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम में फिल्मी सितारों राजनेताओं के पहुँचने का शिलशिला जारी है। हर कोई नीब करौरी बाबा के दर्शनों के लिए पहुँच रहे हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह, प्रधान पंकज निगलटिया, महेंद्र सिंह बिष्ट ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बाबा के बारे में सुना था पहली बार दर्शन करने का मौका मिला है। कहा मन्दिर आकर मन को शांति मिली। उन्होंने कहा कि बेबाक आशीर्वाद के लिये देश दुनिया से हर रोज हजारों लोग दर्शन व आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं। कहा जल्द फिर बाबा के दर्शनों के लिये आएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page