ग्रामीणों की आपत्ती के बाद अतिक्रमण की जांच को पहुँचा राजस्व विभाग

ख़बर शेयर करें

ग्रामीणों की आपत्ती के बाद अतिक्रमण की जांच को पहुँचा राजस्व विभाग

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी के पास से डोबा गाँव को जाने वाले पैदल मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य को ले कर डोबा गाँव के लोगो द्वारा 3 दिन पहले कोश्या कुटोली के उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा को लिखित ज्ञापन दिया गया था, जिसमे आज आपत्ति की जांच के लिए राजस्व उपनिरिक्षक विजय नेगी तथा डोबा ग्राम सभा के लोगो के साथ मिल मौके पर पहुँचे तथा अतिक्रमण की जांच की गई, जिसमें राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी द्वारा निर्माण कार्य कर रहे भवन स्वामी को मार्ग से दूर अपनी जमीन में निर्माण करने को कहा गया तथा वही नए निर्माण को 1 दिन के भीतर हटाने को कहा गया, निर्माण नही हटाने पर कानूनी कार्यवाही करवाई करने की चेतावनी दी गयी।
इस दौरान विजय नेगी, शिवराज सिंह, हरेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, हरीश सिंह, सन्तोष इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page