भवाली में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों और हिंसा के विरोध में बुधवार, 24 दिसंबर को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भवाली मुख्य चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद खजान भट्ट के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्लामिक आतंकवाद/जेहाद के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया तथा बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक श कैलाश चन्द्र , गौ रक्षा दल के संचालक अंकित गौरव उर्फ सिकन्दर, प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, सुयाल बाल्मिकी सभा के अध्यक्ष राजन लाल सहित लविंद्र क्विरा, मनोज कनवाल, वीरेन्द्र गणई, शोबन सिंह कनवाल, जीवन पाण्डे, भुवन जोशी आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page