भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के देवद्वार, सिनौली, प्यूड़ा पैदल जिला पंचायत मार्ग को चार पहिया मोटर मार्ग में परिवर्तित किए जाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र (जीतू) ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि माननीय आनन्द सिंह दरम्वाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि यह मार्ग लंबे समय से केवल पैदल आवागमन तक सीमित है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मोटर मार्ग न होने के कारण आपातकालीन स्थितियों में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जगदीश चन्द्र (जीतू) ने कहा कि यदि इस पैदल मार्ग को चार पहिया मोटर मार्ग में बदला जाता है तो देवद्वार, सिनौली और प्यूड़ा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आनन्द सिंह दरम्वाल ने ज्ञापन पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

