सड़क में बेहोश मिले युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

 हल्द्वानी में गुरुवार तड़के बरेली रोड पर मेडिकल चौकी से कुछ आगे सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। टहलने निकले लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध हालात में युवक की मौत की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धारी। धारी ब्लॉक के ग्राम सभा अघरिया में विधायक व केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के आगमन पर पुरे गांव में खुशी की लहर हैँ गांव वाले सब लोग अपनी समस्याओं से विधायक केबिनेट मंत्री को अवगत कराएंगे लोगो को भरोसा भी हैँ कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान ग्राम सभा अघरिया में सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। और लोगो कि समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। प्रधान रेखा आर्या व उप प्रधान पंकज कुमार व क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा आर्या सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार सत्यदेव, विनोद कुमार राजकुमार ने सभी क्षेत्र वासियो से अनुरोध किया हैँ कि समय पर पहुँचे कर अपनी समस्या बताये। विधायक केबिनेट मंत्री गुरुवार को 12 बजे अघरिया में जन्मदिन सभा को सम्बोधित करेंगे.

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे टहलने निकले लोगों ने एक युवक को सड़क किनारे पड़े देखा। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस युवक को लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पहनावे से युवक संपन्न परिवार से लग रहा है। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page