ग्राम प्रधान के बेटे की मौत

ख़बर शेयर करें

जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम दियां निवासी पूर्व ग्राम प्रधान का 35 वर्षीय बेटा उमेश कुमार अपना ट्रैक्टर लेकर खेतों की जुताई करने जा रहा था। इस बीच घर से थोड़ी ही दूरी पर उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उमेश उसके नीचे दब गया।


ट्रैक्टर को पलटा देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे उमेश को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण उसे नहीं निकाल पाए। जिसके बाद ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर को लाकर पलटे ट्रैक्टर को रस्सी से खींचकर सीधा कर नीचे दबे उमेश को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल उमेश को नीजि वाहन से उप जिला चिकित्सालय पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पानी की पाइपलाइनों में मोटर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, जल संस्थान करेगा छापेमारी


जहां जांच के बाद चिकित्सक डॉ. सिमरनजीत सिंह ने उसे उमेश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर्व को लेकर नैनीताल जनपद में प्रशासन अलर्ट, 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात


गांवसे मिली जानकारी के अनुसार उमेश दो भाईयों में बड़ा था। जो खेतीबाड़ी का काम करते था। छोटा भाई मुकेश भी खेती करता है। इनके पिता चंददीप प्रसाद गांव के पूर्व प्रधान रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की महिला की हल्द्वानी में वाहन की टक्कर से मौत

मृतक अपने पीछे पत्नी कमला देवी, पुत्र राहुल(13) पुत्री जीवा(9) व आराध्या(5) को रोता बिलखता छोड़ गये है। इधर क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी ने इस दुखद घटना की सूचना पर नागरिक अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page