दुःखद::दीपावली पर घर जा रहे चार युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें

नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह मुर्गों से भरी पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सभी दीवाली पर घर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता के प्रतापपुर पुलिस चौकी के पास साई नर्सरी के करीब हुए हादसे में पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। खटीमा से नानकमत्ता आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली में सात लोग थे, जो हादसे के चलते वाहन के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। एक घायल ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि छह को खटीमा के उपजिला चिकित्सालय ले गए। वहां डॉक्टरों ने एक और घायल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हल्द्वानी रेफर किया, जिन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल चाफी धानाचूली मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात बंद

मृतकों में 26 वर्षीय अखिलेश पुत्र अंतराम निवासी अमरोहा, 31 वर्षीय जयवीर पुत्र श्याम लाल निवासी संभल, 22 वर्षीय शीशपाल सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी अमरोहा,18 वर्षीय गुरमुख पुत्र राजेंद्र निवासी अमरोहा शामिल हैं। घायल जयवीर सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह, प्रदीप उर्फ बाबू, पुरुषोत्तम को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि वाहन कब्जे में ले लिए हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page