चलती स्कूटी में दिल का दौरा पड़ने से मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक कारोबारी को चलती स्कूटी में दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें आस-पास के लोगों ने बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

मंगलपड़ाव निवासी 68 वर्षीय एक व्यापारी की शहर के मुख्य बाजार में दुकान है। शनिवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह स्कूटी से घर जा रहे थे। इस बीच रोडवेज के सामने स्टेडियम वाली गली में उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह सड़क पर गिए गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बेस पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हार्ट अटैक की पुष्टि पर बिना पीएम के शव परिजनों के सौंप दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी,सामान कार्य समान वेतन - बस बेड़ा बढ़ाने - समय पर वेतन की उठी आवाज
Ad

You cannot copy content of this page