लेनदेन को लेकर डीलर की गोली मारकर हत्या

ख़बर शेयर करें

दिल्ली। कालिंदीकुंज स्थित खड्डा कालोनी में शुक्रवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक प्रापर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

जांच में सामने आया है कि कालिंदी कुंज में प्रॉपर्टी का काम करने 23 वर्षीय जैद का मोहम्मद फिरोज से जैद से पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके फिरोज ने जैद गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि मृतक जैद अपने परिवार के साथ खड्डा कालोनी में रहता था। उसके परिवार में मां और दो बहने शामिल हैं, जबकि उसके पिता की मौत हो चुकी है। ऐसे में वह अपने घर में अकेला कमाने वाला था। खड्डा कालोनी कि ई-164, जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट में मिर्जा एसोसिएट के नाम से जैद का ऑफिस था, जबकि मोहम्म्द फिरोज भी इसी इलाके में प्रापर्टी डीलर का काम करता है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार को एक शख्स ने फोन कर एक दुकान में गोली चलने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जैद को खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page