अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार मौत

ख़बर शेयर करें

नई टिहरी। टिहरी जिले के टिहरी डोबरा चांठी मार्ग पर हादसा हुआ है। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक आज जनपद टिहरी की पुलिस चौकी झील द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि डोबरा चांठी मार्ग पर एक कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

इस सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

वाहन आई 20 कार यूके 09 बी 3922 था जिसमे एक ही व्यक्ति सवार था। उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन में सवार व्यक्ति का शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक की शिनाख्त आलोक थपलियाल उम्र 26 वर्ष पुत्र खिलानंद थपलियाल निवासी ग्राम पलास डोगर, टिहरी गढ़वाल के रुप में हुई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page