चारा लेने गए व्यक्ति का शव मिला

ख़बर शेयर करें

ओखलकांडा के डुंगरी में सोमवार चारा लेने जंगल गए एक व्यक्ति शव मंगलवार सुबह ग्रामीणों को जंगल में मिला।

जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय कमल भट्ट पुत्र नारायण भट्ट सोमवार शाम मवेशियों के लिए चारा काटने घर से कुछ दूर जंगल गए थे। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। घर से कुछ दूर पेड़ के नीचे कमल का शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस व विधायक राम सिंह कैड़ा पहुंचे। विधायक कैड़ा ने डॉक्टरों की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर पीएम कराया। उन्होंने जिला प्रशासन से परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। थानाध्यक्ष खनस्यूं विजय पाल ने बताया, प्रथमदृष्टया पेड़ से गिरकर मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page