ग्राफिक एरा भीमताल अलुमनाई मीट 2025 का दूसरा दिन – प्रकृति, रोमांच और यादों से भरा हुआ

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैम्पस में आयोजित अलुमनाई मीट 2025 का दूसरा दिन पुरानी यादों और नए अनुभवों से सराबोर रहा। ग्राफिक एरा एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस पुनर्मिलन समारोह की शुरुआत हुई “प्रकृति की गोद में” नामक सनराइज़ ट्रेक से। पूर्व छात्र सुबह की ठंडी हवा और पहाड़ों की सुंदर वादियों के बीच सत्ताल झील तक पहुंचे, जहाँ हँसी-खुशी और पुरानी यादों की गूँज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

झील के किनारे पहुंचकर पूर्व छात्रों ने बोटिंग और कायाकिंग का आनंद लिया। झील की लहरों पर गूंजती हँसी, पुराने दोस्तों की बातें और प्रकृति का शांत वातावरण – सबने मिलकर इस पल को यादगार बना दिया। रोमांच का सिलसिला यहीं नहीं थमा, ज़ॉर्बिंग और नौकुचियाताल झील पर पैराग्लाइडिंग ने कार्यक्रम में नया जोश भर दिया। हवा में उड़ते हुए पूर्व छात्रों ने भीमताल की वादियों और झीलों का मनोरम दृश्य निहारा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

प्रकृति के सानिध्य में झील किनारे नाश्ते के साथ दिन की थकान मिटाई गई। खुले आसमान और हल्की ठंडी हवा के बीच पुरानी बातें और नई कहानियाँ सहज रूप से बहती रहीं।

वापस ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैम्पस में हुए समापन समारोह में सभी पूर्व छात्र भावुक और उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया और विश्वविद्यालय की पहाड़ी संस्कृति एवं भावना को दर्शाते हुए स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

तालियों की गूंज और मुस्कुराहटों के बीच यह स्पष्ट था कि समय चाहे आगे बढ़ जाए, पर ग्राफिक एरा भीमताल का दिल आज भी अपने पूर्व छात्रों में धड़कता है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page