स्वास्थ्य बिगड़ने से दरोगा की मौत

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार/अचानक तबीयत बिगड़ने से संचार शाखा में तैनात दरोगा गिरधर जोशी की मौत हो गई। रविवार को कनखल श्मशान घाट पर दरोगा को अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दिवंगत दरोगा के परिजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

संचार विभाग में तैनात दरोगा गिरधर जोशी कोतवाली रानीपुर कैंपस में बने सरकारी आवास में परिवार संग रहते थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से ग्राम पल्सो, पोस्ट और जिला चंपावत के रहने वाले दिवंगत दरोगा यहां कई वर्षों से तैनात थे। रविवार को कनखल श्मशान घाट पर दरोगा का दाह संस्कार किया। यहां एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page