क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम में फिल्मी सितारों व क्रिकेटरों के पहुँचने का शिलशिला जारी है। हर कोई नीब करौरी बाबा के दर्शनों करने पहुँच रहा है। रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, महेंद्र सिंह बिष्ट से मन्दिर की दिनचर्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले भी बाबा के दर्शनों को आये थे। बाबा का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है। कहा कि समय मिलते ही बाबा के दर्शन करने चले आते हैं। कहा मन्दिर आकर मन को शांति मिली। कहा कि देश दुनिया से हर रोज हजारों लोग बाबा के दर्शन व आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं। हर किसी पर बाबा की कृपा बरस रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page