क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने नीब करौरी बाबा के दर्शन किए

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार शाम भारतीय टीम के क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने कैंची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। मंदिर समिति प्रबंधक प्रदीप साह भयु के साथ सभी ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने नीब करौरी बाबा के दर्शन कर देश की सुख शांति खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वही बाबा की शिला के दर्शन भी किये। मन्दिर प्रबंधन प्रदीप साह ने उन्हें सभी मंदिरों के दर्शन कराए। उन्होंने कहा कि बाबा के बारे में सुना आज दर्शन भी हो गए। कहा यहा आकर मन को शांति मिली। इन दौरान प्रबंधक प्रदीप साह, महेंद्र सिंह बिष्ट, एम पी सिंह रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page