क्रिकेट खेलने के बाद घर जा रहे युवकों पर पेचकस से वार

ख़बर शेयर करें

क्रिकेट खेलने के बाद दोस्त को छोड़कर लौट रहे तीन युवकों पर दो लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने दो के सिर और गर्दन में पेचकस घोंपकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक कोट्यूडा निवासी देवेंद्र सिंह अधिकारी ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि मंगलवार को वह उसका दोस्त गौरव भट्ट और लक्की चौधरी क्रिकेट खेलने के बाद एक अन्य साथी को छोड़ने चौखुटिया गए थे। लौटते समय क्रांतिवीर चौराहे के पास तीनों चाय पीने के लिए रुके। इस दौरान कार से आए दो युवक उतरे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने देवेंद्र अधिकारी के सिर और गर्दन में पेचकस घोंप दिया। बचाव में आए गौरव भट्ट की भी गर्दन में वार कर घायल कर दिया। कहना है कि स्थानीय निवासी आरोपी भानु प्रताप और मनीष गोस्वामी ने उनके वाहन तोड़ दिए। उन्होंने आरोपियों से खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 504, 323, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा ही रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page