राजकीय शिशु सदन बाल गृह में 22 दिन के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ख़बर शेयर करें

राजकीय शिशु सदन (बाल गृह) में सोमवार को 22 दिन के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे शिशु सदन में हड़कंप है। मासूम की मौत मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी हो गए हैं। मौत के असल कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिला मुख्यालय के पास बख स्थित राजकीय शिशु सदन में बच्चों को रखा जाता है। जानकारी मुताबिक चम्पावत ब्लॉक के एक अस्पताल में 29 जनवरी को एक दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया था। बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद नवजात को चार दिन पूर्व यहां लाया गया था। प्रभारी शिशु सदन पीतांबर प्रसाद ने बताया कि सोमवार को दूध पिलाया गया था। तब नवजात ठीक था। दोपहर में कर्मचारियों ने मासूम को दूध पिलाने के बाद सुला दिया था। शाम करीब पांच बजे मासूम के कोई मूवमेंट नहीं करने पर कर्मचारियों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मासूम को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page