कोरोना के जिस वैरिएंट ने चीन में तबाही मचाई हैं, भारत में भी चार मामले दर्ज

ख़बर शेयर करें

कोरोना के जिस वैरिएंट ने चीन में तबाही मचा रखी है उसके चार मामले भारत में भी दर्ज किए जा चुके हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुतबाकि ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BF.7 के 4 मामले भारत में पाए गए। कोरोना का यह वही सबवैरिएंट है जिसने मौजूदा समय में चीन में तबाही मचा रखी है। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात बायो टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने भारत में BF.7 के पहले मामले का पता लगाया था। उन्होंने कहा कि अब तक गुजरात से तीन मामले सामने आए हैं, जबकि एक मामला ओडिशा से सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान, दिखाई एकजुटता

गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जुलाई-अक्टूबर-नवंबर-2022 में ओमिक्रॉन के बीएफ. 7 और बीएफ 12 वेरिएंट से संक्रमित दो मरीज सामने आए थे। इन मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज किया गया और पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सबवैरिएंट का पहला मामला जुलाई में सामने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम शटल सेवा से स्थानीय यात्रियों की बढ़ी परेशानी, घंटों इंतजार को मजबूर यात्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कोविड समीक्षा बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि अभी तक कोविड मामलों की संख्या में समग्र वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा और उभरते स्वरूपों पर नज़र रखने के लिए निरंतर निगरानी की आवश्यकता है। यहां आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चीन के विभिन्न शहर वर्तमान में कोविड के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ओमीक्रॉन, ज्यादातर बीएफ.7, की चपेट में हैं, जो बीजिंग में फैलने वाला मुख्य स्वरूप है। इसी के कारण चीन में कोविड संक्रमण के मामलों में व्यापक उछाल आया है।

यह भी पढ़ें 👉  बुद्ध पूर्णिमा पर चोरसा में लगा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page