कांग्रेस के भीमताल विधानसभा चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी का हल्द्वानी में स्वागत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी के भीमताल विधानसभा चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी का गुरुवार को स्वराज्य आश्रम, हल्द्वानी में कैम्पेनिंग कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आगामी 16 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राजभवन घिराव कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। श्री प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
बैठक में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, विधायक सुमित ह्रदयेश, रणजीत रावत, प्रकाश जोशी, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समन्वय और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page