सब्जियों की आसमान छू रही कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगुवाई में सब्जियों की माला पहनकर अनोखे अंदाज में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को बुद्ध पार्क में तमाम कांग्रेस यूथ कार्यकर्ता गले में सब्जी की माला डालकर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर रोष जताते हुए कहा कि देश के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के सामने जीने का संकट खड़ा हो गया है, जनता मंहगाई, बेरोजगारी की वजह से परेशान है और केन्द्र व राज्य सरकार आंखे मिचे बैठी है। सरकार को महंगाई से निपटने के लिऐ सख्त कदम उठाने की जरूरत है। कहा कि प्रशासन को चाहिए की वह जमाखोरों पर कार्रवाई के साथ सब्जी के रेट पर काबू करे ताकि आम जनता चैन से दो रोटी खा सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

