भवाली। नगर के सरताज सभागार में कांग्रेस नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर मंगलौर बद्रीनाथ उपचुनाव जितने पर मिष्ठान वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने धर्म के नाम पर राजनीति की है। जिसका परिणाम भाजपा के सामने आ रहा है। कहा राहुल गांधी ने हमेशा गरीब की आवाज उठाई है। जनता अब समझ गई है कि मुफ्त राशन से कुछ नही होना है। महंगाई बेरोजगारी ने लोगो की कमर तोड़ी है। युवा भी भाजपा को नकार रहे हैं। कहा भाजपा की राजनीति हिन्दू मुस्लिम वाली है। कांग्रेस लोगो को जोड़कर आगे बढ़ती है।
इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्या, सुजान सिंह रजवार, हरेंद्र आर्या, रमेश चन्द्र, लोकेश जोशी, शान्ति तिवारी, प्रेमा पाण्डे, दीपा पाण्डे, संगीता कांडपाल, जया कपिल, शुमन आर्य आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

