प्रशासन के आश्वासन पर एक माह के लिए स्थगित हुआ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा का धरना

ख़बर शेयर करें

प्रशासन के आश्वासन पर एक माह के लिए स्थगित हुआ मनोज शर्मा का धरना
बबियाड़-टपूवा-दुदुली मोटर मार्ग का जीर्णोद्धार एक माह में शुरू करने का मिला आश्वासन, तीन दिन से चल रहा था धरना
भवाली। विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा कांग्रेस नेता मनोज शर्मा का अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। बुधवार देर शाम जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के हस्तक्षेप और अधिकारियों की ओर से मांगों पर कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक सहमति से धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को दिया स्व जनगणना का प्रशिक्षण

जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार धारी मनीषा बिष्ट और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार ने लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कराई। अधिकारियों ने बबियाड़-टपूवा-दुदुली मोटर मार्ग का पूर्ण जीर्णोद्धार एक माह के भीतर शुरू कराने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा कैलाशद्वार तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण और सिमलिया-साननी मोटर मार्ग से जोड़ने की प्रक्रिया शासन स्तर पर गतिमान होने की जानकारी दी गई। वहीं वीरसिंग्या और अम्दौ मोटर मार्ग निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अन्य मांगों पर भी विस्तार से चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया। कुछ मांगों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने एक माह के भीतर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इसका सम्मान करते हुए क्षेत्रीय जनता की सामूहिक सहमति से धरना एक माह के लिए स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि तय समय में कार्यों की प्रगति और अधिकारियों के साथ होने वाले संवाद के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
उन्होंने धरने को समर्थन देने वाले तीनों गांवों के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और मातृशक्ति का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के नए कप्तान बने आईपीएस अर्पण यदुवंशी, डॉ. मंजूनाथ टीसी का 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर तबादला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page