रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में स्व-जनगणना कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को स्व-जनगणना की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो नगेंद्र द्विवेदी ने कहा कि स्व-जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है, जिसका निर्वहन सभी को मिलजुलकर करना चाहिए। भवाली से पहुंचे प्रशिक्षक अमित सिंह लटवाल और नवीन चंद्र भट्ट ने छात्र-छात्राओं को स्व जनगणना की बारीकियों और ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही स्व-जनगणना के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र जोशी ने छात्र-छात्राओं से स्वयं के साथ अपने परिवार, मोहल्ले और आसपास के लोगों की भी स्व-जनगणना कराने में सहयोग करने का आह्वान किया।इस दौरान डॉ. विमला सिंह, डॉ. निर्मला रावत, डॉ. हरेश राम, डॉ. नीमा पंत, कविंद्र प्रसाद, दीप्ति, कमलेश, प्रेम भारती सहित पूर्णिमा, हिमांशी, विशाखा, तनुजा, काजल, गौरव, प्रियांशु और कमल नेगी समेत सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



