दिनेश आर्य के राज्यसभा कार्यकाल के प्रथम दिन सचिन गुप्ता ने दी बधाई
भवाली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा नैनीताल के पूर्व जिला मंत्री सचिन गुप्ता ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को उनके कार्यकाल के प्रथम दिन बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार और साधारण कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सफर शुरू कर दशकों के धैर्य, अनुशासन और निःस्वार्थ समर्पण के बल पर देश के उच्च सदन तक पहुंचना सभी के लिए प्रेरणादायक है।
सचिन गुप्ता ने कहा कि छात्र राजनीति और संगठन की जड़ों से जुड़े रहकर नैनीताल जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय स्तर और राज्य सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने तक दिनेश आर्य का सफर उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं की धरती से जुड़े सौम्य और जमीनी नेता दिनेश आर्य के राज्यसभा कार्यकाल का पहला दिन (26 नवंबर) क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह सदन में जनहित और क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



