नैनीताल के नए कप्तान बने आईपीएस अर्पण यदुवंशी, डॉ. मंजूनाथ टीसी का 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर तबादला

ख़बर शेयर करें

नैनीताल के नए कप्तान बने आईपीएस अर्पण यदुवंशी, डॉ. मंजूनाथ टीसी का 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर तबादला

भवाली। उत्तराखंड शासन ने बुधवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 17 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में नैनीताल जिले को भी नया पुलिस कप्तान मिला है। आईपीएस अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

गृह विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसमें नैनीताल के अलावा ऊधमसिंह नगर, चमोली, टिहरी, पौड़ी और बागेश्वर के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के राज्यसभा कार्यकाल के प्रथम दिन सचिन गुप्ता ने दी बधाई

आईपीएस मणिकान्त मिश्र को एक बार फिर ऊधमसिंह नगर का एसएसपी बनाया गया है। शासन के इस फेरबदल के बाद अब नैनीताल जिले की पुलिस व्यवस्था की कमान आईपीएस अर्पण यदुवंशी संभालेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page