दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का सिर फोड़ा, 11 माह के मासूम से भी मारपीट

ख़बर शेयर करें

ज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का सिर फोड़ा, 11 माह के मासूम से भी मारपीट
प्रेम विवाह के बाद प्रताड़ना का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने लिया संज्ञान, पति हिरासत में
हल्द्वानी। दहेज उत्पीड़न और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। वर्ष 2024 में प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, पड़ोस में एक परिवार को दहेज में 10 लाख रुपये की कार मिलने के बाद ससुराल पक्ष ने उस पर भी कार लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। साथ ही प्रेम विवाह को लेकर आए दिन ताने दिए जाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल झील के पुनर्जीवन की दिशा में SARRA की पहल: मंत्री कैड़ा

विवाहिता का आरोप है कि 23 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे पति, ससुर और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर नुकीली वस्तु से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इस दौरान उसके 11 माह के मासूम बेटे के साथ भी मारपीट की गई। लहूलुहान हालत में विवाहिता किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकली और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मदद की गुहार लगाई।
वीडियो का एसएसपी ने संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले 21 जनवरी को भी उसके साथ मारपीट और धमकी दी गई थी। सितंबर 2026 में ससुराल पक्ष के माफी मांगने पर वह दोबारा घर लौटी थी, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला नहीं थमा।
विवाहिता का बेस अस्पताल में उपचार कराने के साथ मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसने पति, सास, ससुर और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले ने एक बार फिर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page