भवाली में कांग्रेस हर कदम परचम लहराने को तैयार, सरगर्मियां तेज

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में कांग्रेस हर कदम पर परचम लहराने के लिए मैदान में उतर गई है। पूर्व विधायक संजीव आर्या, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी के नगर में आने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी वार्डो में प्रचार प्रसार किया। प्रत्याशी पंकज आर्य ने सभी वार्डो में समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनते ही प्राथमिकता में समस्याओं को चिन्हित कर पहले निस्तारण किया जाएगा। उसके बाद अन्य विकास कार्य होंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page