कांग्रेस ने मणिपुर की घटना पर पुतला जलाया

ख़बर शेयर करें

भवाली। मणिपुर में महिलाओं के साथ घटी घटना से कांग्रेसियों ने विरोध में सरकार का पुतला जलाया। कहा कि उक्त घटना ने देश और मानवता को शर्मशार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे देते रहे।
शनिवार को नगर के मुख्य चौराहे में कांग्रेस नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्रत्त् सड़क पर घुमाना और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म करना हेवानियत है। बावजूद इसके मोदी सरकार मणिपुर की हिंसक घटनाओं पर आंखें बंद कर बैठी है। कहा कि सरकार मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। कार्यकर्ताओं ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि इस तरह की दिल दहला देने वाली घटना किसी और के साथ न हो।
इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्य, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, जानकी आर्य, तुलसी बिष्ट उषा कनौजिया, शांति तिवारी, प्रेमा, पुष्पेश पांडे, मोहन आजाद, संजीव भगत, पंकज आर्य, हरेंद्र आर्य, लोकेश जोशी, रमेश चंद्र आर्य, सुजान सिंह रजवार, हेमचंद्र, दिनेश चंद्र, नरेश कुमार रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page