निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा को राज्य मंत्री स्तर की जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

ख़बर शेयर करें

भावना मेहरा को राज्य मंत्री स्तर की जिम्मेदारी मिलने पर दी गई बधाई
भवाली/नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड नैनीताल के सह प्रभारी एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल ने भारतीय जनता पार्टी की समर्पित एवं वरिष्ठ कार्यकर्ती, पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री कुमारी भावना महारा को उत्तराखंड आवास विकास सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) नियुक्त किए जाने पर उनके आवास पर भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सेमवाल ने भावना मेहरा के संगठनात्मक योगदान, समर्पण, निष्ठा और समाज सेवा के प्रति उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि भावना महारा अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी पूरी प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के साथ करेंगी।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति भावना महारा के व्यक्तित्व और कार्यशैली की पहचान होने के साथ ही महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page