संविधान दिवस पर भवाली में सामूहिक वंदे मातरम् एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें

भवाली। संविधान दिवस के उपलक्ष में सोमवार को भवाली मंडल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बच्चों एवं अतिथियों की सहभागिता से सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को भारतीय संविधान, उसके महत्व और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के इतिहास से संबंधित जानकारी दी गई। संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनों ने नैतिक मूल्यों के पालन और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में संवैधानिक जागरूकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन, पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्या, मंडल महामंत्री वर्षा आर्य एवं अमित पांडे, मंडल उपाध्यक्ष शुभम आर्या, भोलू पंत, हितेश शाह, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रेखा तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया टकूरा वन चौकी से जमराड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ
Ad

You cannot copy content of this page