कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स हैंडल पर प्रतिबंध के बाद ‘कॉकरोच नेवर डाई’ स्लोगन के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए अभियान शुरू किया

ख़बर शेयर करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक्स हैंडल पर प्रतिबंध के बाद ‘कॉकरोच नेवर डाई’ स्लोगन के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए शुक्रवार को अभियान शुरू किया। यह अभियान एक्स पर नए हैंडल ‘कॉकरोच इज बैक’ और इंस्टाग्राम के माध्यम से चलाया जा रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने फॉलोअर्स से प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाली एक ऑनलाइन याचिका का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि आप सब कॉकरोच कैसे हैं? हर कोई कह रहा है कि आप इंटरनेट पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अब कुछ असली काम करने का समय आ गया है। आज, हम शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए एक याचिका शुरू कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि इस प्रणाली को जवाबदेह बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में हुआ पौंधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कैसे बनी पार्टी : सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई)ने कथित तौर पर टिप्पणी की थी कि समाज और व्यवस्था में कुछ ऐसे लोग हैं जो बेरोजगार हैं और कॉकरोच की तरह हर जगह फैल जाते हैं। बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि उनका इशारा केवल फर्जी डिग्री लेकर वकालत या अन्य पेशे में घुसने वाले लोगों की तरफ था, न कि आम बेरोजगार युवाओं की तरफ। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके विरोध और कटाक्ष के रूप में युवाओं ने खुद को कॉकरोच कहना शुरू कर दिया। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आम आदमी पार्टी के साथ विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि क्या वह विदेशी ताकतों की मदद से देश को तोड़ने का प्रयास करेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page