अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जंगलिया गांव में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त पंचायत का लिया संकल्प
भवाली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाकर सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक और अन्य कूड़े को एकत्र किया। इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर से दो टीमों का गठन किया गया था।
पहली टीम ने माल गांव से पंचायत घर तक और दूसरी टीम ने सैमधार से गांव की ओर सड़क किनारे जगह-जगह पड़े कूड़े को इकट्ठा कर साफ-सफाई की। इसके बाद पंचायत घर में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सार्वजनिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने की अपील की।
इस दौरान मैरिनो इंडस्ट्रीज जंगलिया गांव के प्रभारी किशोरी दत्त शर्मा ने भी अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष कमल कुल्याल और महिला मंगल दल की अध्यक्ष रेखा कुल्याल ने भी कार्यक्रम में सहयोग देते हुए इस पहल का स्वागत किया।
कार्यक्रम में भावना कुल्याल, जानकी कुल्याल, मुन्नी देवी, कमला बेलवाल, उमा देवी, हेमा पड़ियार, बीना देवी, मीना देवी, मीना कुल्याल, जगदम्बा पड़ियार, बसंती बिष्ट, संजय पड़ियार, महेंद्र सिंह पड़ियार सहित कई महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि ग्राम पंचायत को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

