पेरिस ओलम्पिक में खेलेंगी ग्राफिक एरा में प्रशिक्षण ले रही चीप पैटी ऑफीसर रितिका

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में भारतीय नौसेना द्वारा दिनांक 29-जून-2024 से 05 अगस्त-2024 तक हाई एल्टीट्यूड कुश्ती प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में अधिकाशं अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। नौ सेना द्वारा 60 से अधिक खिलाड़ियों को एक साथ कुश्ती की ट्रेनिंग दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की छापेमारी, छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

पेरिस ओलम्पिक-2024 में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाने वाले प्रतिभागियों में चीफ पैटी ऑफीसर रितिका एवं उनके व्यक्तिगत कोच के तौर पर कुलदीप को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की ओर से शुभकामनाएं दी गईं एवं विजय की कामना करते हुये उनका हौसला बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पानी की पाइपलाइनों में मोटर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, जल संस्थान करेगा छापेमारी

इस अवसर में ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो० डॉ० कमल घनशाला ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को आगे आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया। परिसर के निदेशक कर्नल प्रो० अनिल कुमार नायर से०नि० के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण शिविर में जरूरत के अनुसार सभी सुविधायें उपलब्ध करवायी गई हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page