मुख्यमंत्री ने गौला नदी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए भू कटाव का निरीक्षण किया, दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

निर्माण कार्यों में निकासी योजना/ड्रेनेज प्लान की समुचित व्यवस्था हो
आपदा, राहत के कार्य प्राथमिकता से ले
सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे

सीएम ने गौला नदी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए भू कटाव का निरीक्षण करते हुए कहा कि गौला नदी में तेजी से बहाव होने के कारण कटाव हुआ है। फौरी राहत के तौर पर सिंचाई विभाग को गौला नदी के 500 मीटर भाग में चैनलाइजेशन, वायर क्रेट और सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए शीघ्र ही धनराशि भी जारी कर दी जाएगी जिससे ससमय तत्कालिक कार्यों के माध्यम से स्टेडियम का बचाव किया जा सके। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा दीर्घालिक कार्यों कि पूर्व में 200 मीटर के भू कटाव से रोकथाम की 260 लाख लागत की डीपीआर शासन को भेजी गई है जो की स्वीकृति के चरण पर है। विभाग द्वारा टेंडर भी कर लिया गया है। किंतु इसी बीच अब लगभग कुल 600 मीटर का भू कटाव हो गया। अतिरिक्त 400 मीटर भाग की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। और डीपीआर का फॉलो अप लेने के लिए डीएम को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पानी की पाइपलाइनों में मोटर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, जल संस्थान करेगा छापेमारी

सीएम ने राज्य में हो रहे निर्माण कार्यों में ड्रेनेज प्लान/ निकासी योजना पर जोर देते हुए कहा कि सभी निर्माणदाई संस्था सुनिश्चित करें कि सुनियोजित विकास के नाम पर हो रहे निर्माण से किसी अन्य भौगोलिक, प्राकृतिक संरचना को कोई खतरा न हो, इसके लिए निकासी योजना को प्राथमिकता देते हुए योजना इंप्लीमेंट की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आपदा को रोका नहीं जा सकता किंतु इसके होने वाले प्रभावों को न्यून करना हम सबका दायित्व है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाएं रखे और निरंतर मॉनिटरिंग करें। किसी भी क्षेत्र से सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम को भेजकर यथासंभव राहत बचाव कार्य शुरू करे। इस प्रकार का मेकेनिज्म हो कि प्रभावितों को मौके पर ही राहत सामग्री और राशि दी जाए। आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविरों को संचालन हो इसके लिए स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए। हमारा प्रयास रहेगा की यथा शीघ्र आम जन के जीवन को सामान्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की छापेमारी, छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

सीएम ने कहा कि गौलापार स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल का आयोजन और समापन किया जाना है। यह राज्य के लिए स्वर्णिम अवसर भी है। इससे यहां की खेल प्रतिभाओं को पहचान के साथ ही एक्सपोजर भी मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान एस एस पी पी एन मीणा, जिलाध्यक्ष  प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर, विधायक डा  मोहन सिंह बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एस डी एम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, ईई  सिंचाई बी सी नैनवाल, पी एम ए डी बी कुलदीप सिंह, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत सहित अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page