सीएचसी के डॉक्टर पर बदसलूकी का लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें

भवाली। मल्ला रामगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर पर समय पर ड्यूटी न आने और मरीज़ों से अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का आवास अस्पताल से महज 10 कदम की दूरी पर होने के बावजूद वे नियमित रूप से देरी से ओपीडी में पहुंचते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और मरीज़ों के परिजनों के अनुसार, डॉक्टर समय-सारणी का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे ओपीडी में लंबी कतारें लग जाती हैं और मरीज़ों को घंटों इंतज़ार करना पड़ता है। एक मरीज़ के परिजन ने नवाब हुसैन ने बताया मेरे परिवार वाले सुबह 8 बजे से इंतजार कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर साहब 11 बजे तक बाहर ही नहीं आए। मरीज़ परेशान रहे और किसी ने ध्यान नहीं दिया।
आरोप लगाया कि देरी से आने के बाद जब कुछ मरीज़ों ने सवाल किए तो डॉक्टर ने उनके साथ बदतमीज़ी की। इतना ही नहीं, एक मरीज़ पर चिल्लाने का भी आरोप लगाया। जिससे अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। कांग्रेस नेता नवाब हुसैन ने कहा कि मरीज़ों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा उच्य अधिकारियों से
“मामले की जांच के लिए कहा जायेगा। कहा कि विभाग ऐसे दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल लसपाल ने बताया कि सीएचसी में पाँच डॉक्टर है, मरीजों को परेशानी ना हो इसके लिए सभी अस्पताल के पास ही रहते है। कहा कि 24 घण्टे मरीजों को सुविधा दी जाती है। कहा कि सिर्फ गलतफहमी हो गई थी, डॉ ने कोई बदसलूकी नही की।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page