चेकिंग अभियान में 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी संभाग में दिनांक 4 से 6 अगस्त 2026 तक ब्लैक फिल्म और मॉडिफाइड/ अनाधिकृत लाइट लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया । इस अभियान में 967 वाहनों के चालान किए गए तथा 113 वाहनो को सीज किया गया। चेकिंग अभियान में ब्लैक फिल्म लगाने पर 111 , अनाधिकृत लाइट लगाने में 163, अल्टरेशन मे 20 ,हूटर लगाने के अभियोग में 04 वाहनो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई ।इसके अतिरिक्त फिटनेस प्रस्तुत न करने में 65, परमिट अभियोग में 40, इंश्योरेंस में 88, प्रदूषण प्रमाण पत्र में 69, डीएल में 132,सीट बेल्ट में 47, बिना हेलमेट में 286, यात्री वाहनों में ओवरलोड में 28 , भारवाहनों ओवरलोड मे 49 तथा अन्य अभियोग में 512 वाहनो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। चैकिंग अभियान हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत हल्द्वानी, रामनगर ,रुद्रपुर, काशीपुर एवं टनकपुर उप संभागों में संचालित किया गया।
चेकिंग अभियान हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी श्री पवन कुमार, श्री जगदीश चंद्र, श्री गोविंद, रामनगर उप संभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री पंकज श्रीवास्तव, काशीपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री संदीप वर्मा, परिवहन कर अधिकारी श्री नंदन आर्य ,श्री सचिन कुमार, श्री अनिल कुमार , रुद्रपुर उप संभाग में परिवहन कर अधिकारी श्री मुकुल अग्रवाल ,श्री सुनेजा ,श्री तारकेंद्र वैष्णव,श्री आशुतोष डिमरी, टनकपुर उप संभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री मनोज बागोरिया एवं परिवहन कर अधिकारी श्री प्रमोद चौधरी के द्वारा संचालित किया गया ।

डा गुरदेव सिंह
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन,
हल्द्वानी संभाग

दिनांक 7 अगस्त,2026

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page