हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की तैयारियां तेज, सीडीओ ने लिया जायजा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की तैयारियां तेज, सीडीओ ने लिया जायजा
हल्द्वानी, 19 मार्च 2026 (सूवि)। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में 21 मार्च को प्रस्तावित रक्षा मंत्री Rajnath Singh के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने हल्द्वानी स्थित सहकारी बैंक सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है, जिसे भव्य रूप में संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है।
सीडीओ ने निर्देशित किया कि जिन विभागों को कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाने हैं, वे कल तक अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें और स्टॉल का प्रदर्शन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर मंच निर्माण, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उन्होंने सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को होंगे विविध कार्यक्रम, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page