कालाढूंगी हादसे में चालक के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज,ब्रेक नही आने के बाद भी दौड़ाता रहा गाड़ी

ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी हादसे के पीड़ितों ने अब चालक पर आरोप लगाकर हादसे का जिम्मेदार बताया है। चालक पर आरोप लगाया कि ब्रेक में समस्या के बावजूद गाड़ी चलाता रहा। चालक को रुकने के लिए कहा था, लेकिन बात नहीं मानी। अब पीड़ित परिवार तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली बाजार में घुम रही तीन गायें गोसदन भेजीं

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। हादसे में नफीस की पत्नी शहनाज की मौत हुई है। पीड़ित नफीस ने हिन्दुस्तान अखबार से बातचीत में बताया कि हादसे का जिम्मेदार उनके ही वाहन का चालक नईम उर्फ शहजाद है। उन्होंने ए-वन ट्रैवल एजेंसी से टेंपो ट्रैवलर बुक किया था। पहले ही तय किया था कि गाड़ी अच्छी होनी चाहिए चालक प्रशिक्षित होना चाहिए, जिसे पहाड़ों पर वाहन चलाने का अनुभव हो। नफीस ने आरोप लगाया कि उन्हें जो वाहन दिया, वह पुराना था। ट्रैवल एजेंसी समेत चालक के खिलाफ केस दर्ज कराने को तहरीर देंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  वन श्रमिक संघ के चुनाव का परिणाम ट्रेड यूनियन रजिस्टर में दर्ज, जीवन सिंह रजवार को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page