भवाली में लड़की की गुमशुदगी मामले में धर्म विशेष के युवक पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को खैरना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी पुत्री पिछले तीन महीने से घर से गई और अब तक वापस नहीं आई है। कहा कि बाद में पता चला की मेहंदी बालवर की दुकान में काम करने वाले व्यक्ति विशेष धर्म के युवक ने बहला फुसला कर लड़की को बिजनौर भाग ले गया है। शुरू में वह घर आने को कह रही थी इसलिए हमने पुलिस को सूचना नहीं नहीं दी अब वह लोग लड़की को घर वापस नहीं आने दे रहा हैं। और फोन में धमकी दे रहे हैं। आशंका है कि उसका धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की जा रही है, उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि उनकी लड़की को सकुशल घर वापस लाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कोट….

लड़की के पिता ने तीन महीने पहले लड़की के घर से जाने की गुमशुदगी लिखाई है। धर्म विशेष समुदाय के युवक द्वारा लेजाने की बात कही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन के लिए टीम रवाना कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रकाश सिंह मेहरा, कोतवाल भवाली

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page