चापड़ मार युवक का सर फोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

भवाली। धुलई घोड़ाखाल में सोमवार रात बारात में कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक के सिर पर चापड़ मारकर उसका सिर फोड़ दिया था। लहूलुहान युवक को सीएचसी भवाली ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जानकारी के अनुसार दिव्यांशु कुमार 21 निवासी घोड़ाखाल कुछ युवकों ने चापड़ से वार कर दिया था। परिवार आनन फानन में सीएचसी लाया। जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया था। मंगलवार को भीमताल पुलिस ने तहरीर के बाद चार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page