भवाली में पिकअप चालक पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना के समीप 29 जनवरी को एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल में जा घुसी थी। जिसमे चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वाहन पीछे की ओर लुढ़क गया और सीधे होटल के अंदर जा टकराया था तथा हादसे में होटल के भीतर मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक युक्ति की हालत लगातार नाजुक बनी हुवी है। जिसके चलते परिजनों द्वारा घटना के करीब 20 दिन बाद मामले में कोतवाली भवाली में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page