कैची धाम के पास बच्चे के पैर में चढ़ा दिया कार का टायर, चालक फरार

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैंची धाम क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें सड़क किनारे अपने माता पिता के साथ पैदल चल रहे साढ़े तीन वर्षीय बालक के पैर पर एक कार का टायर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वही जानकारी के अनुसार विहान पुत्र प्रवेश कुमार निवासी काजीपुर, मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 4 वर्ष अपने माता-पिता के साथ कैंची धाम क्षेत्र में पैदल चल रहा था। इसी दौरान खैरना की ओर से आ रही एक कार ने बच्चे के पैर पर कार का टायर चढ़ा दिया। जिसमे हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को उपचार के लिए समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जिसमे चिकित्सक डॉ. अनिल गंगवार ने बताया कि बच्चे के पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका है, जिसके चलते उसे बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page