गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चलाया गया,पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी के साथ नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व रिफीलिंग को रोके जाने हेतु अभियान चलाया। जिसमें गैस गोदाम में 13 डिफेक्टिव सिलेंडर पाए गए l
मंगलवार को मैसर्स पर्वत गैस सर्विस नैनीताल गैस एजेंसी के नारायण नगर स्थित गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया।
जिसमें गोदाम की संग्रहण क्षमता 12000 किलोग्राम है और विस्फोटक लाइसेंस नंबर दिनांक 30 सितंबर 2028 तक वैध है। गोदाम में कई सिलेंडर की तौल करने पर उनमें मानक के अनुसार गैस पाई गई। लेकिन 13 डिफेक्टिव सिलेंडर पाए गए, जिसे प्रबंधक को तत्काल कंपनी को वापस कर इनके स्थान पर सही सिलेंडर मंगवाने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही सूखाताल नैनीताल स्थित पर्वत फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें ईधन की आपूर्ति सामान्य पाई गई। एआरओ सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व रिफीलिंग को रोकने के लिये विभाग द्वारा निरन्तर प्रवर्तन कार्य किए जा रहे हैं। यदि कोई भी व्यक्ति, संस्था, व्यापारी गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व रिफीलिंग करते हुए पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में प्रविधानांतर्गत नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।क्षेत्रान्तर्गत घरेलू गैस सिलेंडर के आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
फोट —-

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page