देहरादून में श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

देहरादून में श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, दी श्रद्धांजलि
देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा ने आज देहरादून में आयोजित एक श्राद्ध कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, कुमाऊँ मंडल के सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल की पूज्य माताजी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित किया गया था।
इस दौरान मंत्री राम सिंह केड़ा ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका आशीर्वाद सदैव व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page