भवाली। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भवाली भीमताल में वहान रोके जा रहे हैं। जिससे कैंची बाजार का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कैंची प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरज तिवारी ने इस विषय को बहुउद्देश्यीय कैंप में भी प्रमुखता से उठाया था।
धीरज तिवारी ने कहा कि कैंची धाम में लगभग 400 वाहनों की पार्किंग क्षमता उपलब्ध है। ऐसे में उतने वाहनों को कैंची धाम तक भेजने के बाद शेष वाहनों को भवाली व भीमताल में रोका जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालु स्थानीय बाजारों तक पहुंच सकें और व्यापार को गति मिल सके।
उन्होंने बताया कि व्यापारियों को नए साल के दौरान अच्छे कारोबार की उम्मीद थी, लेकिन बुधवार को भी कैंची व आसपास के बाजार खाली रहे, जिससे दुकानदारों में निराशा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था में संतुलन बनाने और स्थानीय व्यापार हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ क्षेत्रीय कारोबार भी प्रभावित न हो।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

