गरमपानी के पास बस हादसा, 14 घायल—5 को हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग दोपाखी पुल के पास बन रहे नए पुल के निकट शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।

हादसे में कुल 14 लोग घायल हो गए। घायलों में शकुंतला पत्नी लीलाधर (52 वर्ष), लीलाधर सैनी पुत्र रतन नाथ सैनी निवासी जूनजुनू जिज्ञासा पुत्री लीलाधर सैनी, विनोद अग्रवाल पुत्र माधो राम निवासी पश्चिम बंगाल, सुनीता पत्नी रोमित निवासी दुगवी हावड़ा कोलकाता, सरोज पत्नी बसंत कुमार गुप्ता निवासी कोलकाता, बसंत कुमार पुत्र माधवीर प्रसाद निवासी कोलकाता, बलवेंद्र पुत्र घिवचंद्र, हर्षव अग्रवाल पुत्र रोमित निवासी कोलकाता, स्नेहलता अग्रवाल पत्नी मुरारी लाल निवासी कोलकाता, आधा पत्नी गौतम निवासी कोलकाता, लक्ष्य अग्रवाल पुत्र रोहित अग्रवाल निवासी कोलकाता, लक्ष्य पुत्र गौतम निवासी कोलकाता और मीतू पत्नी रोहित अग्रवाल (39 वर्ष) निवासी कोलकाता शामिल हैं।
वही पांच लोगों स्नेहलता अग्रवाल, आधा पत्नी गौतम, लक्ष्य अग्रवाल, लक्ष्य और मीतू पत्नी रोहित अग्रवाल को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को होंगे विविध कार्यक्रम, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

घटना की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया।
जिसमें चिकित्सक डॉ. बी.एस. गुप्ता ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page