ब्रेकिंग::कैंची धाम के बाहर भी नही कर सकेंगे फोटोग्राफी, 15 जून को भवाली कैंची के बीच भंडारा पेय पदार्थ पिलाने पर प्रतिबंध

ख़बर शेयर करें

कैंची धाम में मेला 15 जून को मेला लगेगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में इस बार पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की दृष्टिगत अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि कैंची महोत्सव- 2024 में कानून – शान्ति व्यवस्था और श्रद्धालुओं – पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर के आस पास वाहनों का हॉर्न,प्लास्टिक का प्रयोग धूम्रपान, तम्बाकू, सोशल मीडिया हेतु रील्स, फोटोग्राफी – वीडियोग्राफी,कैंची धाम से भवाली के मध्य फड़ खोखा संचालन, कैंची धाम से भवाली के मध्य में मार्ग- किनारे विभिन्न संगठनों / व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क खाद्य एवम् पेय पदार्थों के वितरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि कैंची धाम महोत्सव – 2024 में कानून एवम् शान्ति व्यवस्था बनाये जाने और पर्यटकों एवम् श्रद्धालुओं का आवागमन व्यवस्थित और सुरक्षित किये जाने हेतु सभी मजिस्ट्रेट और सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को नोडल नामित किया गया है। जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग को मंदिर परिसर और पुल के आसपास नदी में विशेष सतर्कता,नदी में कूड़ा-करकट / गन्दगी की सफाई,सुरक्षा की दृष्टि से नदी के आसपास कोई भ्रमण / स्नान पर रोक के लिए कार्मिकों की तैनाती,गन्दगी को रोकने के लिए नदी में स्थान चिह्नित करते हुए जाली लगवाया जाना सुनिश्चित करने।अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्र.)नैनीताल को कैंची महोत्सव हेतु प्रशासन स्तर से समस्त व्यवस्थाओं और सर्वसम्बन्धित से समन्वय करते हुए आवश्यकतानुसार दिशा- निर्देश निर्गत करेंगे एवम् वांछित व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेंगे

यह भी पढ़ें 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर भवाली भीमताल के पत्रकारों ने जताया शोक

अधिशासी अभियन्ता,जल संस्थान, नैनीताल मन्दिर परिसर, पार्किंग स्थलों एवम् अन्य स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था और अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, नैनीताल मन्दिर परिसर और भवाली से कैंची धाम के मध्य झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।जिला पर्यटन विकास अधिकारी, नैनीताल मन्दिर समिति से प्रतिदिन समन्वय करने, जिला युवा कल्याण अधिकारी, नैनीताल मार्ग व्यवस्था – पार्किंग में तैनात उप जिला मजिस्ट्रेटों / तहसीलदारों को दिनाँक 13-06-2024 से दिनाँक 16-06-2024 के मध्य 05-05 अतिरिक्त पी.आर.डी. स्वयंसेवक उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त अवधि में इनके कार्यों का स्वयं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।नैनीताल तहसीलदार नैनीताल से भवाली के मध्य पर्यटकों, भक्तों की आवागम सुचारु, तहसीलदार, धारी उप जिलाधिकारी, कोश्याकुटौली के निर्देशानुसार पार्किंग स्थलों में आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे। तहसीलदार, कोश्याकुटौली उप जिला मजिस्ट्रेट, धारी के निर्देशानुसार पर्यटकों / श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page