ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट भाजपा में शामिल

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डाॅ हरीश सिंह बिष्ट और जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने बिष्ट दंपत्ति को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
उल्लेखनीय है कि डाॅ हरीश सिंह बिष्ट दो दफा भीमताल के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उनकी पत्नी गीता बिष्ट ब्लॉक प्रमुख के साथ ही जिला पंचायत सदस्य हैं। इससे पहले डाॅ बिष्ट जिला भेषज संघ के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। डाॅ बिष्ट ने कहा कि उन्होंने तमाम समर्थकों से बातचीत व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर यह फैसला लिया। इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा भी मौजूद थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page