कैंची धाम पहुंचे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बताया युवाओं की ताकत

ख़बर शेयर करें

कैंची धाम पहुंचे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बताया युवाओं की ताकत
भवाली। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी का कैंची धाम स्थित Casa Mount में आगमन एवं प्रवास हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड, नैनीताल के सह प्रभारी एवं होटल संचालक अखिलेश सेमवाल द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
अपने प्रवास के दौरान दीप कोश्यारी ने होटल के आतिथ्य, स्थानीय संस्कृति तथा क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम जैसे आध्यात्मिक एवं पर्यटन स्थलों में स्थानीय व्यवसायों, होमस्टे और छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों एवं सेवाओं को प्रोत्साहित करने से क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।
दीप कोश्यारी ने होटल Casa Mount में मिले आत्मीय स्वागत एवं पारंपरिक पहाड़ी आतिथ्य को सुखद अनुभव बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page