महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें

भवाली। नारी शक्ति बंधन अधिनियम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के ऐतिहासिक विधेयक के संसद में पारित नहीं हो पाने के विरोध में बुधवार शाम भवाली मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बाधा डालने का आरोप लगाया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका।
प्रदर्शन में वर्षा आर्या (मंडल महामंत्री महिला मोर्चा), मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, अमित पांडे, वर्षा, रिया, रजनी रावत, रेशमा, जावेद, नीमा आर्य, संजय वर्मा, लवेंद्र क्वीरा, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग मो. जावेद, सुमित पांडे, वैभव आनंद, भगवती सुयाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 16 अक्टूबर से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव, 20 को मां का डोला भ्रमण

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page